{"_id":"30340a654de65691002439251f449413","slug":"bajaj-mill-sugar-attached-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज मिल की चीनी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज मिल की चीनी कुर्क
पीलीभीत
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान न करने पर हाई कोर्ट के सख्त होने के बाद डीएम ने गत वर्ष बकाया 6.21 करोड़ के भुगतान के लिए चीनी कुर्क करने के आदेश बीसलपुर एसडीएम को दिए हैं जिसपर एसडीएम ने चीनी कुर्क कर ली है।
बजाज चीनी मिल पर गन्ना किसानों का पिछले सीजन का 6.21 करोड़ रुपया बकाया है। तमाम प्रयासों के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर पिछले दिनों हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम नोटिस जारी किया था। इस पर बृहस्पतिवार को डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से एसडीएम बीसलपुर को मिल की चीनी कुर्क करने इस चीनी को नीलाम कर प्राप्त धनराशि को किसानों के खाते में भेजने के आदेश दिए।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम बीसलपुर एपी श्रीवास्तव ने मिल की चीनी कुर्क कर ली है। डीएम ओएन सिंह ने बताया कुर्क चीनी को जल्द नीलाम कराकर किसानों को गत वर्ष का पूरा भुगतान करा दिया जाएगा। इस सीजन के भुगतान के लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।