{"_id":"6677521d568096411c029fd4","slug":"bag-stolen-on-bike-kept-92-thousand-rupees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118316-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक पर टंगा थैला चोरी, रखे थे 92 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक पर टंगा थैला चोरी, रखे थे 92 हजार रुपये
विज्ञापन
बिलसंडा। बाइक पर टंगा थैला चोरी हो जाने की पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गांव में स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 92,850 रुपये थैले में रखकर बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। थैला बाइक पर आगे टंगा था। कुछ दूर जाने के बाद नांद पुरवा गांव स्थित एक परिचित के घर पर जाकर रुका।
आरोप है कि बाइक को सड़क के दूसरी ओर खड़ा कर परिचित के घर में चला गया। इस बीच एक बाइक सवार वहां पहुंचा और बाइक पर टंगा थैला ले गया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।