फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ayushman cards made from labor cards are not being treated

Pilibhit News: श्रमिक कार्डों से बने आयुष्मान कार्डों से नहीं हो रहा इलाज

Thu, 29 Jun 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards made from labor cards are not being treated
पीलीभीत। श्रमिक कार्ड से बनवाए गए आयुष्मान कार्डों से इलाज में लाभार्थियों को लगातार दिक्कत आ रही है। लोग अपने कार्ड लेकर आयुष्मान सहायता केंद्रों पर भी जा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भागदौड़ करने में समय और पैसा व्यर्थ खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग आयुष्मान सहायता केंद्र पहुंचते हैं, जिन्होंने शिविर में श्रमिक कार्ड के माध्यम से अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। कार्ड तो बना, लेकिन उन्हें किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। श्रमिक कार्ड से बनवाए गए आयुष्मान कार्ड का डाटा आयुष्मान की वेबसाइट पर नहीं दिखता है। लिहाजा इन्हें निजी अस्पतालों से इसमें सुधार कराने के लिए आयुष्मान सहायता केंद्रों पर भेजा जाता है, लेकिन आयुष्मान मित्र इनमें किसी भी प्रकार का सुधार या बदलाव नहीं कर सकते हैं। लिहाजा आयुष्मान कार्ड धारक परेशानी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के नकटादाना निवासी मुन्नी, पंकज, सरोज, सुशील समेत जिले के विभिन्न अंचलों से करीब आधा दर्जन लोग श्रमिक कार्ड से बने आयुष्मान कार्ड को अपडेट कराने पहुंचे तो आयुष्मान मित्र ने उन्हें इस समस्या के बारे में बताया। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अभी वेबसाइट में कुछ दिक्कत है। इसके अलावा कुछ लोगों ने 2019 के बाद बने श्रमिक कार्डों से अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं, इससे डाटा गड़बड़ हो गया है। वेबसाइट के जरिए इसमें सुधार हो रहा है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed