फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ayurvedic College alumni conference begins with havan-pujan

Pilibhit News: हवन-पूजन के साथ आयुर्वेदिक कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन का आगाज

Fri, 11 Apr 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic College alumni conference begins with havan-pujan
शहर के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हो रहा हवन-पूजन  स्रोत : महाविद्यालय - फोटो : सत्यम सिंह की फाइल फोटो।
पीलीभीत। देश के प्राचीन आयुर्वेदिक कॉलेजों में शामिल पीलीभीत के ललित हरी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ हो गया। सम्मेलन महाविद्यालय के 125वें वर्ष में प्रवेश करने पर हो रहा है। सम्मेलन में कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

पुरातन छात्र सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया कि शनिवार को एक बैंक्वेट हाल में विधिवत कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होंगे। इसमें परिचय सम्मेलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 अप्रैल को आयुर्वेदिक कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में यादों के झरोखों में संस्मरण कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को छात्र कल्याण संघ ट्रस्ट की साधारण सभा हुई। इस दौरान हुए हवन-पूजन में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसएस वेदार और अन्य चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



1899 में हुआ था आयुर्वेदिक कॉलेज का शुभारंभ
आयुर्वेदिक महाविद्यालय की शुरुआत 1899 में संस्कृत व आयुर्वेद ज्योतिष ज्ञान देने के लिए एक संस्थान के रूप में की गई थी। साहू ललिता प्रसाद और उनके छोटे भाई साहू हरि प्रसाद ने विद्यालय को जमीन दान दी थी। वर्ष 1939 में महाविद्यालय के प्रबंधन ने इसे आयुर्वेद महाविद्यालय बनाने का निर्णय लिया। वर्ष 1959 में महाविद्यालय में सरकारी प्रशासक की नियुक्ति की गई। वर्ष 1974 में इसको राज्य सरकार ने अपने अधीन ले लिया। आयुर्वेद महाविद्यालय में बीएएमएस की 63 व एमडी की 8 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed