फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Awareness of the need to destroy mosquitoes

मच्छरों के खात्मे को जनजागरण की आवश्यकता

Mon, 25 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 25 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान हलचल कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मलेरिया रोग की जानकारी देने के साथ ही इससे बचाव के तौर-तरीके भी बताए गए। 
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में सोमवार को राम इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन अजय शर्मा और शरीर क्रिया विज्ञान विशेषज्ञ चंद्रपाल गंगवार ने मलेरिया रोग फैलने के कारणों के बारे में विस्तार से बताया। कहा, बुखार के साथ सिर और जोडों में दर्द, उल्टी आने पर मलेरिया की जांच करानी चाहिए। यदि निदान देरी से हो तो मलेरिया गंभीर रूप ले सकता है। बचाव के लिए कूलर का पानी बदलते रहें। घर के आसपास गंदगी न होने दें। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि मलेरिया एक आम बीमारी है लेकिन जनजागरण के अभाव में सरकार के तमाम प्रयास के बावजूद इस पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मच्छरों पर कीटनाशकों का असर भी उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से कम हो रहा है। मच्छरों का खात्मा जनजागरण से ही संभव है। इस दौरान हुई प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में शिवम रस्तोगी, अभिषेक गंगवार, सार्थक सक्सेना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अभय तिवारी, हिमांशु शर्मा, आकाश वर्मा, नितिन वर्मा, तुषार सागर, अंकित शर्मा, अनुराग वर्मा, प्रदीप शर्मा, कमल किशोर, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed