{"_id":"57c86e564f1c1b81042cb4d8","slug":"awakening-the-gram-swaraj-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज जागृति यात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज जागृति यात्रा निकाली गई
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ग्राम स्वराज जागृति यात्रा का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। पूरनपुर नगर से शुरू होकर यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। यहां से सभी ब्लाकों में भ्रमण करने के बाद शाम को शाहजहांपुर रवाना हो गई।
पूरनपुर के एक बारात घर से शुरू हुई ग्राम स्वराज जागृति यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ब्लाक कार्यालय पहुंची। यहां मौजूद प्रधानों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद असम हाइवे होती हुई जिला मुख्यालय रवाना हो गई। यात्रा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री नानक चंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह ध्रुव, मंडलाध्यक्ष डॉ. साहिज, अक्षय कुमार, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, हाजी रियाजतनूर खां, मोहम्मद उमर खां, राममूर्ति सिंह के अलावा कई जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बताया कि जागृति यात्रा बृहस्पतिवार को सभी ब्लाकों में होती हुई शाम को शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान कर गई। 23 नवंबर को यात्रा दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा का उदेश्य 73वें पंचायतीराज अधिनियम में प्रदत्त 29 विभाग ग्राम पंचायत को सौंपने, प्रधानों को उनका हक दिलाना है।
डीएम के चले जाने से खफा प्रधानों ने दिया धरना
पीलीभीत। ग्राम स्वराज जागृति यात्रा के साथ बड़ी संख्या में प्रधान लगभग ढाई बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानों ने ज्ञापन देने से पहले सभा की। इसी बीच डीएम अपने कार्यालय से उठकर चले गए। डीएम के चले जाने से प्रधान भड़क गए और धरने पर बैठ गए। प्रधानों ने आरोप लगाया कि यात्रा को असफल करने के लिए सरकार के इशारे पर डीएम बिना ज्ञापन लिए ही चले गए। प्रधानों ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। प्रधानों की नाराजगी को देखते सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बुला ली। करीब एक घंटे तक हंगामा करने के बाद एलआईयू अधिकारियों के समझाने पर प्रधान सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर चले गए।