फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Audio Viral

दरोगा के बाद अब इंस्पेक्टर बिलसंडा के बिगड़े बोल.. ऑडियो वायरल

Fri, 10 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Audio Viral
बिलसंडा। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश थाना स्तर पर पुलिस फोर्स को लगातार अपने व्यवहार में सुधार की सीख दे रहे हैं। मगर इसका असर थानों की पुलिस पर नहीं दिख रहा। एक दिन पहले फरियादी से अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने पर ईंटगांव चौकी प्रभारी मनोज कुमार लाइन हाजिर हो चुके हैं। मगर, इसके दूसरे ही दिन बिलसंडा कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश कश्यप के बोल बिगड़ गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें पड़ोसी की पिटाई से घायल महिला की पैरवी करने पर हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। फिलहाल, इस मामले की सीओ को मामले की जांच दी गई है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव पस्तौर कुइयां निवासी सोनी देवी और सोमा देवी के बीच हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। बुधवार को हुई घटना में पुलिस ने सोमा देवी की तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली थी। दूसरे पक्ष की सोनी देवी की जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वह हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी सुमित दीक्षित के पास पहुंची। इस पर जब सुमित ने इंस्पेक्टर बिलसंडा को फोन कर कार्रवाई की मांग की तो मामला बिगड़ गया। उसी बातचीत का ऑडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल दरोगा पर कार्रवाई करने के बाद अफसर इंस्पेक्टर का बचाव करते हुए भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में महिला की ओर से तहरीर देने को कहा गया था। अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है। चूंकि एक दूसरे पक्ष की एनसीआर पहले से दर्ज थी। अनावश्यक रुप से कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा पहले भी हो चुका है। - नरेश कश्यप, इंस्पेक्टर बिलसंडा
पिटाई से घायल महिला को थाने से भगा दिया गया। वह मदद को नगर कार्यालय आई थी। इसलिए इंस्पेक्टर को फोन किया था। इसी में इंस्पेक्टर की ओर से अभद्रता की गई। महिला की सुनवाई पुलिस ने नहीं की। मैंने कभी पुलिस पर कोई अनुचित दबाव नहीं बनाया। - सुमित दीक्षित, नगर प्रभारी, हिंदू युवा वाहिनी

इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी सत्यता का पता लगाने के लिए सीओ बीसलुपर को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed