{"_id":"616087e48ebc3e62494ab3ef","slug":"audio-of-sp-district-president-and-sp-leader-goes-viral-on-social-media-pilibhit-news-bly4622764118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष और सपा नेता की आडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष और सपा नेता की आडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
पूरनपुर। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और एक अन्य सपा नेता में हुई बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑडियो पंचायत चुनाव के पहले के बताए जा रहे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष की ओर से एक ऑडियो में सपा के एक पूर्व मंत्री भाजपा से बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर सपा नेता की ओर से अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष को बताया जा रहा है कि बीसलपुर भाजपा विधायक सपा से बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। फिर सपा नेता ने पूर्व मंत्री का नाम लेते हुए कहा कि यह तो शुरू से ही पार्टी का बंटाधार करते आ रहे हैं। एक पूर्व विधायक के भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए सांसद से मिलने की बात कही जा रही है। टिकट को लेकर वसूली, टिकट किसको दिया जाए आदि बातें भी ऑडियो में कहीं गईं हैं। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा का कहना है कि ऑडियो एडिट करके वायरल की गई है। किसान आंदोलन के चलते पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।