फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempting suicide outside DM office

डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास

Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attempting suicide outside DM office
डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास
जमीन का विवाद हल न होने से आहत एक ग्रामीण ने डीएम कार्यालय के बाहर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कार्यालय के बाहर मौजूद डीएम के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि जमीन को लेकर चल रहा विवाद हल न होने से वह आहत था। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भौनी निवासी श्रीपाल बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम कार्यालय के बाहर वह कुछ देर मिलने की प्रतीक्षा में बैठा रहा और अचानक उसने साथ केन में लाए केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया। इस दौरान डीएम के स्टाफ ने उसे देख लिया और शोर मचाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में श्रीपाल ने अपनी जमीन की समस्या हल न होने की जानकारी दी, जिस पर उसे डीएम के सामने पेश किया गया। केरोसिन से नहाए श्रीपाल को देख डीएम ने उसे पुलिस के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। इस पर सीओ सिटी निशांक शर्मा डीएम कार्यालय पहुंचे और आत्मदाह का प्रयास करने वाले श्रीपाल को कब्जे में लेकर सदर कोतवाली भेज दिया। पूछताछ में श्रीपाल ने बताया कि उसने वर्ष 2002 में एक महिला से जमीन खरीदी थी। जिसकी सादे कागज पर लिखा पढ़ी की थी लेकिन बैनामा होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके पुत्र ने जमीन किसी दूसरे के हाथ बेच दी। खरीदी हुई जमीन पाने को वह वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। आत्मदाह का प्रयास करते समय भी उसके पास मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र था जिसमें अपनी जमीन संबंधी समस्या के साथ बीसलपुर पुलिस केे एक दरोगा पर विपक्षी से धन लेने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर श्रीपाल को हिरासत में ले लिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन


000000  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed