{"_id":"6613e8944261d2d9f407be11","slug":"attempt-to-steal-by-breaking-the-locks-of-basic-school-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114510-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेसिक स्कूल के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेसिक स्कूल के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश
विज्ञापन
पीलीभीत। चोरों ने एक बेसिक स्कूल के ताले तोड़ दिए। इस दौरान पास के ही खेतों में मौजूद ग्रामीणों के शोरगुल पर वह घटना को अंजाम दिए बगैर ही भाग गए।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मंडेला कलां स्कूल में चोरों ने रसोईघर के ताले तोड़ दिए और खिड़की तोड़ दी। स्टाॅफ रूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन टूट नहीं सका। प्रधानाध्यापिका मंजुल कुमारी ने बताया कि ग्रामीण पास के खेतों में रात में पानी लगा रहे थे। दरवाजों के तोड़ने की आवाज आई। सभी शोरगुल करते हुए विद्यालय पहुंच गए। इस पर चोर भाग गए।
ग्रामीणों का कहना है जब से मोड़ पर शराब की दुकान खुली है। तब से इस तरह की घटनाएं ज्यादा होने लगी हैं। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय भिलैइया गांवखेड़ा में नौ टोंटी भी तोड़ दी गईं। सुबह जब प्रधानाध्यापक श्यामलाल पहुंचे तो देखा कि टोटियां टूटी हुईं थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में मतदेय स्थल भी है। संवाद