{"_id":"6749adf30b0a4eecd5000c56","slug":"attempt-to-rape-a-woman-cutting-grass-beaten-up-when-she-resisted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126363-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घास काट रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घास काट रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
पूरनपुर। खेत में घास काट रही महिला से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबे पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। शिकायत पर आरोपी के परिजन महिला के परिजनों से मारपीट पर उतारू हो गए। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की है। पीड़िता ने बताया कि वह गांव के बाहर खेत में घास काट रही थी। इसी समय एक युवक ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उसकी पिटाई की गई। शोर-शराबे पर खेतों में काम कर रहे लोग और उसकी जेठानी मौके पर आ गए।
लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के घर उसके परिजन घटना की शिकायत करने गए। तब आरोपी के परिजन ने उसके परिजनों से मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
घटना की शिकायत के बाद सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।