फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to murdor of pregnant wife

दोस्तों की मदद से गर्भवती पत्नी की गर्दन दबाकर हत्या का किया प्रयास

Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murdor of pregnant wife
पूरनपुर। पत्नी से विवाद पर उसकी हत्या करने की साजिश कर पति ने खाने में नशा देकर अपने दोस्तों की मदद से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पति सहित दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव केशोपुर में शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर ताल्लुके माधोटांडा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका बहनोई कमल प्रताप दूसरी युवती से शादी करने के प्रयास में है। इसको लेकर शुक्रवार को उसने अपने दोस्त गांव निवासी सोबित, अमन, दीपू को घर बुलाया। उसकी बहन शीतल को खाने में नशा दे दिया। शुक्रवार रात करीब दो बजे बहन शीतल को मारने के लिए बहनोई कमल ने शीतल के पैर कसकर पकड़ लिए। सोबित गर्दन दबाने लगा। दीपू पास खड़ा रहा। बहन बचाव करते हुए शोर-शराबा करने लगी। इसी दौरान उसका जेठ विश्वप्रताप मौके पर पहुंचा। तब चारों आरोपी भाग गए। अनिल ने बताया कि उसकी बहन आठ माह की गर्भवती है। उसके मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना विश्वप्रताप ने पुलिस को दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अनिल की ओर से उसके बहनोई सहित चार पर जान से मारने की नीयत से गर्दन दबाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कमल प्रताप और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed