फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to burn woman alive for not getting dowry

Pilibhit News: दहेज नहीं मिलने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

Fri, 30 Aug 2024 04:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn woman alive for not getting dowry
पीलीभीत। दहेज में कार और डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को यातनाएं दी गईं। देवर ने दुष्कर्म तो ससुर ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी दो मई 2021 को बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन उससे पति समेत ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि दहेज में कार और डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

कई बार समझाने पर भी ससुराल के लोग नहीं माने। आरोप है कि देवर उसपर गंदी नीयत रखता था। उसने दुष्कर्म तो ससुर ने जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। 20 अप्रैल 2023 को ससुरालियों ने एक राय होकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह निवासी रबीना ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसकी शादी बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद वाहिद के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन उससे पति वाहिद के अलावा अफजाल, सलमान, मोहम्मद अहमद, सीमा व अफसार खुश नहीं थे।

दहेज में वाशिंग मशीन, फ्रिज, सोफा सैट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी करने में मायके पक्ष के लोगों ने असमर्थता जताई। आरोप है कि पति नशे की हालत में उसे पीटता था। जुए की लत में दहेज में मिली बाइक को बेचकर मिले रुपये भी हार गया। इसके बाद करीब ढाई माह पूर्व ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत हुईं, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोप है कि पति ने मायके पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। सुनगढ़ी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed