फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to burn married woman in Puranpur if dowry demand is not met

Pilibhit News: पूरनपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश

Sat, 27 Apr 2024 10:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn married woman in Puranpur if dowry demand is not met
मायके पहुंचकर सामान तहस-नहस किया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक न मिलने पर बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सुषमा उर्फ सुशीला की पिटाई कर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने मायके पहुंचकर सामान को तहस-नहस कर दिया। सीओ बीसलपुर से शिकायत पर आरोपी सुषमा को घर ले आए। आरोप है कि बाद में फिर उसकी पिटाई कर जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर विवाहिता के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सुषमा ने बताया कि 23 जून 2023 को उसकी शादी नगर की अशोक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई कर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

उत्पीड़ऩ पर मायके चली गई। एक दिसंबर को उसके ससुराली मायके पहुंचे। परिवार वालों के मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। मायके में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। शोर-शराबे पर उसके भाई और मां ने बमुश्किल उसे बचाया। सुषमा ने बताया कि उत्पीडऩ की शिकायत उसने बीसलपुर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सीओ से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब आरोपी उसे मायके से घर ले आए। आरोप है कि बाद में फिर उसकी पिटाई कर जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर सुषमा की ओर से उसके पति विनोद कुमार, ससुर सतीश कुमार, सास मीना देवी, जेठ प्रमाेद सैनी, विनोद के दोस्त यश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
--
दो लाख नकदी और कार न देने पर विवाहिता को पीटा
पीलीभीत। दो लाख की नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवदिया विषेन निवासी देवलता पुत्री रामऔतार ने बताया कि उसकी शादी थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी रामनिवास के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार वालों ने हैसियत के हिसाब से दान-दहेज भी दिया, लेकिन उक्त लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर वह विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपयों की नकदी व एक कार की मांग करते रहते थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो पति रामनिवास, देवर रमेश, सास पार्वती, ससुर शंकरलाल और थाना अमरिया क्षेत्र के गांव निसावां निसईयां निवासी ननद सुशीला व उनके पति देवत्त ने लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसने मामले की सूचना मायके पक्ष को दी। इसके बाद चाचा मेवाराम व भाई सौरभ ससुराल पहुंचे और उसे लेकर घर आ गए। कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं माने। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
--
दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने की दी धमकी

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर मोहल्ला रजागंज निवासी शमा परवीन से उसके ससुरालियों ने कई बार मारपीट की। मांग पूरी न होने पर जान से मारने और तीन तलाक देने की धमकी दी। शमा के पिता ने पुलिस से शिकायत कर पुत्री के ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

गांव राजीवनगर सिमरिया निवासी नफीस अहमद ने बताया कि उसने पुत्री शमा परवीन की शादी चार साल पहले मोहल्ला रजागंज निवासी मुश्ताक मियां से की थी। आरोप है कि शमा के संतान न होने पर उसके ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। अक्सर गाली-गलौज कर मारपीट की जाने लगी। दहेज की मांग भी की गई और उसके पूरा न होने पर 26 अप्रैल को ससुरालियों ने मारपीट कर जान से मारने और तीन तलाक देने की धमकी दी। नफीस ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। नफीस ने पुलिस से शिकायत कर पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed