फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   attck on police by truck helper

शाहजहांपुर हाईवे पर जाम खुलवा रहे सिपाही पर जानलेवा हमला, चालक- हेल्पर गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
attck on police by truck helper
बरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किए हमले के आरोपी। - फोटो : PILIBHIT
बरखेड़ा/पीलीभीत। शुगर मिल के पास लगे जाम को खुलवाने पहुंचे सिपाहियों का झगड़ा एक ट्रक चालक से हो गया। इसी दौरान ट्रक चालक के इशारे पर हेल्पर ने एक सिपाही के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। वह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने चालक और हेल्पर को दबोच लिया। जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लगने से करीब आधा घंटा का यातायात संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाने में तैनात सिपाही विपिन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार शाम सात बजे पवन मोबाइल गाड़ी से सरकारी कार्य से पीलीभीत जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शुगर मिल के पास जाम लगा हुआ था। गाड़ी खड़ी करने के बाद जाम खुलवाने लगे। करीब पौने नौ बजे एक चालक ने ट्रक को रोड पर खड़ा कर दिया था। इसकी वजह से जाम लगा हुआ था। चालक से ट्रक को साइड में खड़ा करने को कहा। इस पर चालक ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जब दोबारा कहा, तो बरेली जिला के थाना भोजीपुरा के गांव अभयपुर कैशोपुर निवासी चालक आसिफ अली और हेल्पर अतीक ट्रक से नीचे उतर आए। बहसबाजी करते हुए उत्तेजित हो गए। चालक के इशारे पर हेल्पर ने लोहे की रॉड निकाल कर साथी सिपाही मनोज कुमार के सिर में मार दी। जिससे मनोज कुमार वहीं गिर गए। तब तक अन्य सिपाही मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर चालक और हेल्पर को पकड़ लिया। घायल सिपाही और दोनों आरोपियों को लेकर थाने आ गए। पुलिस ने चालक आसिफ और हेल्पर अतीक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

आए दिन लगता है जाम, मिल प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान
शाहजहांपुर हाईवे पर बरखेड़ा के पास नोवल शुगर मिल संचालित हो रही है। गन्ना आपूर्ति करने वाले वाहनों के लिए मिल प्रबंधन के पास पर्याप्त यार्ड नहीं है। इससे वाहनों की लंबी कतारें हाईवे पर ही लग जाती हैं। इसलिए आए दिन जाम की स्थित बन जाती है। ज्यादा जाम की समस्या रात में होती है। अगर मिल के पास पर्याप्त यार्ड की सुविधा होती, तो जाम की स्थिति का समाधान हो जाता ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed