फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   attackers shot the farmer who was irrigating his field in pilibhit

Pilibhit News: हमलावरों ने खेत में सिंचाई कर रहे किसान को मारी गोली, बाइक से थाने पहुंचा घायल

Wed, 18 Dec 2024 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 03:20 PM IST
सार

पीलीभीत में घायल किसान बाइक से बिलसंडा थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। किसान ने आरोप लगाया कि वह खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी हमलावरों ने घेरकर उसे गोली मार दी।   

विज्ञापन
attackers shot the farmer who was irrigating his field in pilibhit
थाने में घायल किसान से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर में बुधवार को खेत में पानी लगा रहे किसान को गांव के ही चार से पांच लोगों ने घेर कर गोली मार दी। गोली लगने घायल किसान बाइक से थाने पहुंच गया। घायल का बीसलपुर सीएचसी में इलाज हो रहा है।

विज्ञापन


गांव शीतलपुर निवासी लशकार सिंह पुत्र अवतार सिंह ने बताया कि गांव के ही एक पक्ष से चार दिन पूर्व खेत पर मेड़ को लेकर विवाद हो गया था। उस दिन आरोपियों ने धमकाया और अवैध रायफल दिखाकर धमकाया था। बताया कि जब वह खेत पर फसल में पानी लगाने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के चार से पांच लोगों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और घेर कर मेरी गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली पीड़ित के दाहिने पैर की पीछे जांघ में लगी। घायल किसान बाइक से थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed