{"_id":"a95649fd6094ae2eb5576d0cae7b11c2","slug":"atikraman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवालेजान बना हुआ है नगर में अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवालेजान बना हुआ है नगर में अतिक्रमण
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजारें लगती हैं। इस दिन ग्रामीण क्षेत्र के अलावा अन्य शहरों से भी लोग यहां आते हैं। बाजार के दिन अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ भी खासी रहती है। बावजूद इसके मेन रोड के दोनों ओर के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकान का सामान सड़क पर बढ़ाकर लगाते हैं। जिसकी वजह से मार्ग संकरा हो जाता है। मेन रोड होने के कारण इस रोड पर भीड़ भी अधिक होती है। अनदेखी ही कहा जाएगा कि आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए न तो पुलिस ही हस्तक्षेप करती है और न ही नगर पंचायत प्रशासन सड़क पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को रोकने की पहल कर रही है। नतीजतन लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है। उधर गन्ने की सीजन चल रहा है। ट्रालियों में ओवरलोड भरे गन्ने की वजह से भी गोला मार्ग पर कई-कई घंटे जाम लगा रहता है। जिस कारण इस मार्ग पर भी लोगों को खासी परेशानी होती है।
जो दुकानदार सड़क पर बढ़ाकर दुकानें लगा रहे हैं उन्हें सूचीबद्ध कराया जाएगा। पहले उन्हें चेतावनी दी जाएगी इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रामदीन कश्यप, कार्यालय अधीक्षक नपं, बिलसंडा
विज्ञापन
जो दुकानदार सड़क पर बढ़ाकर दुकानें लगा रहे हैं उन्हें सूचीबद्ध कराया जाएगा। पहले उन्हें चेतावनी दी जाएगी इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
रामदीन कश्यप, कार्यालय अधीक्षक नपं, बिलसंडा