{"_id":"5e4440d88ebc3ee5ce01b8fb","slug":"atikarman-pilibhit-news-bly395642261","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के खोखे जेसीबी से हटवाए, दुकानदारों के सिर्फ पक्के चबूतरे तुड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के खोखे जेसीबी से हटवाए, दुकानदारों के सिर्फ पक्के चबूतरे तुड़वाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में लंबे समय बाद प्रशासन की मदद से नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने की हिम्मत जुटाई। मगर, उसमें भी पहले ही दिन नगरपालिका पर भेदभाव का आरोप लग गया। बुधवार को जेसीबी मशीन से गरीबों के खोखे और फुटपाथ से सामान तो जबरदस्ती उठवा लिया, मगर जब पक्की दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने का नंबर आया तो भीड़ के विरोध के आगे प्रशासन की टीम दबाव में आ गई। उनकी दुकानों के आगे इक्का-दुक्का चबूतरों को ही तोड़ा गया। बृहस्पतिवार को भी अभियान चलेगा।
पहले दिन बुधवार को 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और नगरपालिका ईओ निशा मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली चौराहा से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। पहले टारगेट पर नगरपालिका टीम ने फड़ और खोखे वालों को रखा। कई खोखे और फुटपाथ वालों को हटाया गया। इसके बाद टीम आगे बढ़ गई। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने दुकान के बाहर रखे सामान को हटाया। कोतवाली चौराहा के पास पहले तो दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। मगर, जब दुकानदार नहीं मानें तो नगरपालिका की जेसीबी मशीन अतिक्रमण हटाने लगी। लोटन महाराज चौराहा पर नेहा गारमेंट्स के बराबर में एक ढाबा मालिक के नाले पर किए गए अतिक्रमण को तुड़वाया गया। इसके बाद नगरपालिका की जेसीबी मशीन ड्रमंडगंज चौराहा से अतिक्रमण हटाती हुई अनाज मंडी की ओर पहुंची। वहां फुटपाथ पर बैठे कई दुकानदारों ने दुकानों के ऊपर धूप और पानी से बचने के लिए टिनशेड डलवा रखे थे। उनको भी हटवाया गया। देशनगर मोहल्ले के राजेंद्र की दुकान के आगे जेसीबी मशीन पहुंची तो उन्होंने मामला कोर्ट में होने की बात कही। मगर, प्रशासन ने एक नहीं सुनी और रोड से उनका अतिक्रमण हटा दिया और बाहर सजाया गया सामान भरकर चले गए। यहां अन्य दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। कुछ व्यापारियों की नगरपालिका टीम से नोकझोंक भी हुई। अनाज मंडी से अतिक्रमण हटाने के बाद नींबू मंडी से छिपियान चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण तोड़ने के बाद वहां चूना डाला गया। दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को प्रशासन ने चेतावनी दी कि ऐसा करने पर उनको नोटिस देकर मोटा जुर्माना वसूला जाएगा।
बड़े दुकानदारों के चबूतरे तुड़वाने में हिचकिचाया प्रशासन
नगरपालिका के पहले दिन चले अतिक्रमण अभियान में छोटे दुकानदारों पर तो नगरपालिका ने पूरा रौब दिखाया। अतिक्रमण तुड़वाने के साथ सड़क पर रखा उनका सामान भी उठा ले गए। बड़े दुकानदार के पक्के अतिक्रमण हटाने में अफसर हिचकिचाते नजर आ रहे थे। तमाम दुकानों के आगे अतिक्रमण न हटवाकर उनको मात्र चेतावनी देकर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
व्यापारी बोले- होली नजदीक आने पर ही क्यों चलता है अतिक्रमण
व्यापारियों का विरोध इस बात को लेकर था कि नगरपालिका की ओर से हर बार होली नजदीक आने पर ही अतिक्रमण हटाओ अभियान क्यों चलाया जाता है। जबकि इसी समय उनकी बिक्री का सही समय होता है। छोटे व्यापारी होली का त्योहार नजदीक आते ही अपने दुकान में उधार सामान लेकर भरना शुरू करते हैं। सीजन के बीच में अतिक्रमण अभियान ने छोटे दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया। उनका कहना था कि नगरपालिका के कर्मचारी उनकी दुकान चौपट करने के साथ उनका सामान भी भर ले गए, उनका बहुत नुकसान हो गया।
तीन साल बाद चला अतिक्रमण अभियान
शहर में करीब तीन साल पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था। तब तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा ने पूरी सख्ती से सड़क के किनारे बिना भेदभावपूर्ण अतिक्रमण हटवाया था। उसके बाद जितने भी अफसर आए, उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटवाने की जरूरत नहीं समझी। अगर कहीं बहुत जरूरी लगा तो एक या दो दिन में इक्का-दुक्का चबूतरा तोड़कर खानापूरी कर दी और अपना नौकरी का टाइम पास करते रहे। हाल ही में आए सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने नगरपालिका से मिलकर अतिक्रमण हटाने की रुपरेखा बनाई।
पहले दिन अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़कों पर सामान हटवाया गया। साथ ही चूना डालकर एरिया चिह्नित किया गया। अतिक्रमण करने वाले 100 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस देकर जुुर्माना भी वसूला जाएगा। गुरुवार को छिपियान चौराहा से आगे अतिक्रमण अभियान चलेगा। - निशा मिश्रा, ईओ नगरपालिका