{"_id":"5e1cb6b18ebc3e87f1180abc","slug":"atikarman-pilibhit-news-bly3918822103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदेड़ने पर पुलिस से भिड़ा अतिक्रमणकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खदेड़ने पर पुलिस से भिड़ा अतिक्रमणकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दो दिन पूर्व एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने शेरपुर रोड पर अतिक्रमणकारियों को हटवाया था। सोमवार को आदेश का पालन कराने को गई पुलिस टीम से एक अतिक्रमणकारी भिड़ गया। कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुुरू कर दिया। जब पुलिस ने उसको हिरासत में लिया तब वह शांत हुआ।
एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने रामलीला मेला मैदान के बाहर शेरपुर रोड से सब्जी की दुकानों को हटाकर गुड़ मंडी में लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सब्जी विक्रेता नहीं माने। अतिक्रमण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से भिड़ते हुए एक युवक ने कहा कि मेला मैदान से हटाने का प्रशासन का कोई लिखित आदेश नहीं है इसलिए वह अपनी दुकान नहीं हटाएगा। इसके बाद पुलिस सख्त हुई और उसको हिरासत में ले लिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि युवक को चेतावनी देेकर छोड़ दिया है।