फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary celebrated, bike rally taken out

अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई जयंती, निकाली बाइक रैली

Sun, 26 Dec 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary celebrated, bike rally taken out
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। संवा? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाजपा ने जिले भर में बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। युवा मोर्चा ने अटल युवा संकल्प बाइक रैली निकालकर सुशासन दिवस मनाया।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक वाजपेयी की अध्यक्षता में गौरीशंकर मंदिर में अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ,विधायक संजय सिंह गंगवार, व्यापारी नेता संजीव मिश्रा, हर्षित अग्निहोत्री, आनंद मिश्रा ,पंडित जय शंकर महंत ने संस्मरण सुनाए। कवि संजय पांडे, अमिताभ अग्निहोत्री, अविनाश मिश्रा, शाद पीलीभीत, अर्चना विश्वकर्मा, सिद्धांत मिश्रा आदि ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

ब्राह्मण कल्याण समिति ने परमट मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती विधिवत मनाई। इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष रमाकांत पांडे, संरक्षक महंत ओमकारनाथ, पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ मिश्रा, संस्थापक सुनील मिश्रा, अमरीश शर्मा, अमिताभ त्रिपाठी, गगन मिश्रा, संजीव शर्मा डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्रा, मोहित गौड़, शिवनारायण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मयंक शर्मा, सचिन शर्मा मौजूद रहे। युवा मोर्चा की बाइक रैली मेें जिले भर के युवा भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री मिथुन डे समेत कई पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर में नगर के एक बरात घर में विधायक बाबूराम पासवान और अन्य भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सुषमा देवी, आशीष शुक्ला, सौरभ शर्मा, भाजयुमो के नगराध्यक्ष रवि वर्मा आदि थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बारात घर से नगर में बाइक रैली निकाली। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: बारात घर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में गौरव गुप्ता, अनुभव, शिवम शर्मा, गुरजंट सिंह, विशाल वर्मा, लक्ष्य गुप्त आदि थे।

बरखेड़ा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और विधायक किशन लाल राजपूत ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर अटल जी की जयंती मनाई। युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इसमे मौके पर जिला महामंत्री दिनेश पटेल, अमित कुशवाहा, लक्ष्मीकांत भोजवाल, राहुल तिवारी, संजीत शरन, हरप्रसाद वर्मा, प्रेमशंकर वर्मा,अमित गंगवार, अशोक शर्मा, अमन वाल्मीकि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed