{"_id":"6491fed038beb4d0bd0c41f4","slug":"assistant-engineer-gave-instructions-to-get-quality-work-done-pilibhit-news-c-4-1-187266-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहायक अभियंता ने दिए गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहायक अभियंता ने दिए गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश
विज्ञापन
बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एके चाकी ने मंगलवार को गांव बमरोली से बंडा मानपुर तक सड़क के पुनर्निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को अतिशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
गांव बमरेाली से बंडा मानपुर के पास लोक निर्माण विभाग 7.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण करा रहा है। सहायक अभियंता को पता चला कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। साथ ही निर्माण मानक के अनुरूप भी नहीं हो रहा। इसी शिकायत की पुष्टि करने के क्रम में उन्होंने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण मे स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने ठेकेदार से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य अपेक्षित गति से मानक के अनुरूप करवाने के निर्देश दिए। संवाद