फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assam Highway: Long jam on Hardoi Branch Canal

असम हाईवे : हरदोई ब्रांच नहर पर लगा लंबा जाम

Tue, 19 Nov 2024 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Assam Highway: Long jam on Hardoi Branch Canal
असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल के समीप वाहनों की लगी लाइन।स्रोत:राहगीर
पूरनपुर। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रविवार शाम छह बजे फिर जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंस गए। पुलिस को जाम खुलवाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आधी रात के बाद वाहनों का आवागमन कम होने पर जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन

असम हाईवे पर नगर से 10 किलोमीटर दूर हरदोई ब्रांच नहर का पुल करीब आठ साल पहले क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत के बाद सकरा हो गया था। जर्जर पुल की जगह दूसरे पुल का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इससे हाईवे पर सकरे पुल से ही वाहनों का आवागमन होता है। पुल से रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। पुल पर जाम न लगे, इसको लेकर पुलिस कर्मियों और कुछ दिन से दो यातायात सिपाहियों की तैनाती सुबह आठ से रात 12 बजे तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी पिछले तीन दिनों से पुल पर जाम लग रहा है। जाम लगने से पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। रविवार शाम को पुल से वाहन पहले निकालने की होड़ के चलते जाम लग गया। जाम में तमाम वाहन फंस गए।

कई वाहन तो दो से तीन घंटे तक फंसे रहे। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भेजा गया।
--
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग खराब होने से बढ़ी वाहनों की संख्या
नगर से जिला मुख्यालय आवागमन करने के लिए असम हाईवे और माधोटांडा, कलीनगर होकर जिला मुख्यालय की सड़क है। जिला मुख्यालय से बरेली समेत कई शहरों के लिए अधिकांश वाहनों का आवागमन असम हाईवे से होता है। जिला मुख्यालय तक आवागमन करने के लिए कुछ वाहन सवार माधोटांडा मार्ग से भी आवागमन करते थे। बरसात में माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग गांव जमुनिया, दयालपुर सहित तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग खराब होने के कारण वाहनों का संचालन असम हाईवे से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed