{"_id":"d2cf4e0798c3777404186bc96e979c5e","slug":"asra-yojna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा योजना के क्रियान्वयन को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा योजना के क्रियान्वयन को दिए निर्देश
पीलीभीत।
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने कहा कि शहर में रहने वाले गरीबों के लिए आसरा योजना के तहत मकान बनाकर दिए जाएंगें। इसको लेकर सर्वे कार्य में लगे पालिका कर्मचारी पात्रों का सही तरीके से चयन करें।
वह शुक्रवार शाम नगरपालिका सभागार में आसरा योजना के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सामान्य वर्ग को छोड़कर सभी वर्गों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें उन लोगों को ही पात्र माना जाएगा, जो छप्परपोश घरों में रहते हैं और उनके पास 25 वर्ग मीटर भूमि है। ऐसे पात्रों को मकान बनाकर दिए जाएंगें। प्रभारी ईओ अरुणमणि त्रिपाठी ने कहा कि इसको लेकर शहर के 54 मोहल्लों में सर्वे कार्य शुरू किया गया है। सर्वे कार्य में लगे पालिका कर्मचारी सही पात्रों का ही चयन करें। इसमें कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य में लगे सभी कर्मचारी 15 फरवरी तक कार्य पूरा कर लें। इसके बाद आवेदकों के फार्म डूडा विभाग को भेजे जाएंगें। बैठक में मतलूब खां, अफसर हसन खां, शिव कुमार सागर, अमित कुमार, अमर किशोर आदि मौजूद रहे।