{"_id":"62dd9af85c691f654e4ed849","slug":"asp-s-daughter-pranjali-tripathi-wants-to-become-an-ias-pilibhit-news-bly492398074","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस बनना चाहती हैं एएसपी की बेटी प्रांजलि त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस बनना चाहती हैं एएसपी की बेटी प्रांजलि त्रिपाठी
विज्ञापन
प्रांजली त्रिपाठी
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी की बेटी प्रांजलि त्रिपाठी ने 99.50 प्रतिशत अंक पाकर ऑल इंडिया की मेरिट सूची में दूसरा स्थान पाया है। प्रांजलि त्रिपाठी का सपना आईएएस बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी और अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. अर्चना त्रिपाठी की बेटी प्रांजलि त्रिपाठी ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल कानपुर से दी थी। प्रांजलि ने ऑल इंडिया में सेकेंड रैंक पाई है। इंग्लिश और हिस्ट्री में 99-99, इकोनामिक्स, पॉलीटिकल साइंस में 100-100 अंक हासिल किए हैं।
प्रांजलि का कहना है कि सिलेबस की पूरे मनोयोग से पढ़ाई की, जो परीक्षा परिणाम के रूप में दिख रहा है। प्रांजलि का निवास कानपुर के सर्वोदय नगर में है। मां कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महाविद्यालय में अर्थ शास्त्र की प्रोफेसर हैं। पिता डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी पीलीभीत में तैनात हैं। कानपुर और पीलीभीत में उनके परिवार में खुशी का माहौल है।