फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ashtadhatu idol recovered dramatically from Kotwali

Pilibhit News: अष्टधातु की मूर्ति कोतवाली से नाटकीय ढंग से हुई बरामद

Sat, 01 Apr 2023 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ashtadhatu idol recovered dramatically from Kotwali
सेवानिवृत्त हेडमोहर्रिर ने मालखाने से बरामद कराई मूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। कोतवाली से गायब हुई भगवान बुद्ध की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति शनिवार शाम को कोतवाली से ही नाटकीय ढंग से बरामद हो गई। मूर्ति को अब अदालत में पेश किया जाएगा।
पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2006 में चोरी की प्राचीन भगवान बुध की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की थी। इसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। कई बार कहने के बाद भी जब मूर्ति प्रस्तुत नहीं की गई तो अदालत की तरफ से शासन को पत्र लिखा गया। इसके बाद कोतवाली के मालखाने के बंद कमरों को खुलवा कर कई दिन तक मूर्ति ढूंढवाई गई, लेकिन मूर्ति न मिलने पर कोतवाल आशुतोष रघुवंशी की ओर से 24 मार्च को पूर्व में तैनात रहे हेड मोहर्रिर अमरनाथ यादव समेत सात हेड मोहर्रिरों के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई। मूर्ति आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से वर्ष 2009 में परीक्षण के बाद पूरनपुर कोतवाली लाई गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि गायब प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति शनिवार शाम को मिल गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में तैनात रहे सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर अमरनाथ यादव को नोटिस देकर तलब किया गया था। उन्होंने मूर्ति को मालखाने के एक बक्से में रखे होने की जानकारी दी। शनिवार शाम कोतवाली पहुंचे अमरनाथ ने मूर्ति को बक्से से निकाल कर दिया है। मूर्ति को अब अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed