फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Asha workers raised their voice demanding the status of state employees

Pilibhit News: राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर गरजीं आशा वर्कर

Wed, 14 Aug 2024 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Asha workers raised their voice demanding the status of state employees
पीलीभीत। ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के बीच मुख्य कड़ी आशा वर्करों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अपनी कई मांगों को लेकर आशा वर्करों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मांग है कि उनको 25000 रुपये मानदेय देने के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर प्रशिक्षु एसडीएम हिमांशु कुमार को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों से वे लोग अपनी मांग को उठाते आ रहे हैं, पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मात्र दो हजार रुपयों में उनका परिवार नहीं चल पा रहा है। जिससे काफी समस्या बनी हुई है। इसके अलावा अब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा भी नहीं दिया गया है। ऐसे में काम करने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में इसके अलावा कोविड काल के अवशेष भुगतान, राज्य वित्त से मान्य 1500 रुपये की प्रतिपूर्ति राशि के भुगतान आदि की मांग भी की गई। ज्ञापन देने के दौरान इदरीसन, परवीन, पूजा, राखी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed