फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Asha, accomplices demonstrated by staying on strike for the second day

आशा, संगिनियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहकर धरना देकर किया प्रदर्शन

Thu, 18 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Asha, accomplices demonstrated by staying on strike for the second day
आशा, संगिनियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मानदेय न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
फोटो 17 पीबीटीपी 24
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। चार माह से मानदेय न मिलने के विरोध में आशा और संगिनियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहकर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मानदेय भुगतान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आशा और संगिनियों ने चार माह से मानदेय का भुगतान न होने के विरोध में मंगलवार को आशा संघ की ब्लाक अध्यक्ष इदरीशन के नेतृत्व में सीएचसी में धरना देकर प्रदर्शन किया था।

दूसरे दिन बुधवार को भी आशा और संगिनियों ने काम नहीं किया। सीएचसी पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही इदरीशन ने बताया कि चार महीने से उन लोगों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनके परिवार आर्थिक संकट में है। मानदेय भुगतान को कई बार अफसरों से मांग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तब शीघ्र ही भुगतान कराने का आश्वासन दे दिया गया मगर अब तक भुगतान नहीं हो सका। जब तक भुगतान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरे दिन प्रदर्शन में शबनम, किरन देवी, नीलम, पप्पी, मंजू देवी, रजनी यादव, शिखा सक्सेना, मीना देवी, माला देवी, दुर्गा, सावित्री, रामा देवी आदि शामिल रही। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि भुगतान जिला स्तर से होना है। प्रदर्शनकारी आशा, संगिनियों ने ज्ञापन दिया है। उसे उच्च अफसरों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed