फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As soon as the rain again The power trouble

बारिश होते ही फिर  मुसीबत बनी बिजली

Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बरसात की शुरूआत होते ही बिजली संकट गहराने लगा है। रविवार को भी दोपहर तक लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। इसके बाद रोस्टरिंग होने के कारण दुबारा बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर हाइटेंशन हाइनों में फाल्ट से भी दिक्कत रही। 
विज्ञापन

सुबह से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। कुछ ही देर में तेज बारिश होने लगी। ऐसे में हर बार की तरह लोगों को छुट्टी के दिन भी बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा। बारिश होते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बेनहर कालेज रोड, चावला चौराहा समेत आधा दर्जन स्थानों पर बारिश के चलते फाल्ट भी हुए। रामलीला फीडर वन और टू दोपहर तक बंद रहे, जिससे गैस चौराहा, सुनगढ़ी, विशाल टाकीज रोड, तुलाराम, शरीफ खां, देशनगर, काला मंदिर, दूधिया मंदिर, पंजाबियान समेत दर्जनों इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। बरसात रुकने पर सप्लाई शुरू की गई, जिसके बाद रोस्टरिंग को लेकर दुबारा कटौती कर दी गई। इसके अलावा बरसात तक आसफजान, साहूकारा, मोहतशिम खां, डोरी लाल आदि इलाकों में भी सप्लाई बाधित रही। इससे पहले शनिवार रात को भी बिजली को लेकर आधा शहर परेशान रहा। सप्लाई से जुड़ी जानकारी करने के लिए लोगों ने पहले विभाग की ओर से चालू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की, लेकिन वह व्यस्त मिला। बाद में अफसरों के फोन पर संपर्क करना चाहा, तो उस पर भी फोन रिसीव न होने के कारण जानकारी नहीं मिल सकी। अघोषित कटौती में कमी न आने पर लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। एसडीओ दीपक नेगी ने बताया कि बारिश को लेकर दो फीडर बंद रहे थे, जिसके चलते कुछ इलाकों में सप्लाई बाधित रही। इसके बाद रोस्टरिंग का समय होने पर कटौती की गई है। अब सप्लाई को सुचारू करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed