फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Artificial jwellery in demand.

Pilibhit News: बाजार में राजवाड़ी, कोंकणी ज्वैलरी बनी महिलाओं की पहली पसंद

Wed, 26 Nov 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Artificial jwellery in demand.
शहर की एक दुकान पर आर्टिफि​शियल ज्वैलरी देखतीं युवती। संवाद
पीलीभीत। हाल के दिनों में आर्टिफिशियल (दिखावटी) ज्वैलरी का कारोबार तेजी से बढ़ा है। शादी-समारोह में महिलाएं सोने के बजाय आर्टिफिशियल आभूषणों को अधिक महत्व दे रही हैं। किराए पर ज्वैलरी की बुकिंग की जा रही है। शहर की प्रमुख दुकानों से अब तक 200 से ज्यादा दुल्हनों और घर की महिलाओं ने इसकी बुकिंग कराई है।
विज्ञापन


दुल्हन और बराती-जनाती महिलाएं सोने-चांदी की महंगी ज्वैलरी खरीदने की जगह आर्टिफिशियल सेट किराए पर लेना अधिक सुरक्षित और किफायती समझ रही हैं। किराए पर मिलने वाली ज्वैलरी न केवल हल्की होती है, बल्कि इसके डिजाइन भी किसी असली ज्वैलरी से कम नहीं दिखते। यही कारण है कि महिलाओं में इसके प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं की रुचि बढ़ी तो इसके कारोबार ने भी तेजी पकड़ी है। ब्यूटी पार्लरों के साथ ही कई दुकानें भी खुल गई हैं। कुछ प्रमुख दुकानों में कई सप्ताह पहले से ज्वैलरी की बुकिंग फुल है। महिलाओं को बुकिंग स्लॉट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक से पांच हजार रुपये तक किराए पर मिलता है सेट
दुकानों पर एक ज्वैलरी सेट में दुल्हन के लिए गले के दो हार, कान के बुंदे, मांग टीका, कंगन, अगूंठी आदि दिए जा रहे हैं। बाजार में राजवाड़ी, कोंकणी, हैवी चोकर सेट, मंदिर ज्वैलरी, नवरत्न डिजाइन और कुंदन-मीना के आर्टिफिशियल सेट की सबसे ज्यादा मांग है। दुल्हनें अपने जोड़े, मेकअप और थीम के अनुसार ज्वैलरी सेट चुन रही हैं। दुकानदारों के अनुसार एक ज्वैलरी सेट को एक से पांच हजार रुपये तक किराए पर दिया जाता है। वापस आने पर उसकी दूसरी जगह के लिए बुकिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed