फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrest warrant alert

गिरफ्तारी वारंट जारी करने की चेतावनी

Wed, 24 Jun 2015 11:13 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 24 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने तीनों ब्लाकों के आरसी जारी होने वाले सभी 34 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में बकाया अदा करने के निर्देश दिए हैं। नोटिसों में धनराशि अदा न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने राजीव गांधी सेवा केंद्रों की धनराशि का गबन करने के आरोप में इस तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों के 34 ग्राम प्रधानों की डीएम के माध्यम से आरसी जारी करा रखी है। जिन प्रधानों की आरसी जारी हुई है, उनमें बरखेड़ा ब्लाक के 19, बिलसंडा ब्लाक के पांच और बीसलपुर ब्लाक के 10 ग्राम प्रधान शामिल हैं।
विज्ञापन


 इन प्रधानों की आरसी तहसील कार्यालय में आ गई है। तहसीलदार नन्हे लाल ने बताया कि इन सभी प्रधानों को नोटिस जारी कर आरोपित धनराशि एक सप्ताह के भीतर हर हालत में क्षेत्रीय संग्रह अमीन के पास जमा करने के निर्देश दिए हैं।  नोटिसों में यह चेतावनी भी दी गई है कि एक सप्ताह के भीतर आरोपित धनराशि जमा न करने पर उनके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए जाएंगे और उनकी संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed