फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arose from falling market prices Government procurement

बाजार भाव गिरने से उठी  सरकारी गेहूं की खरीद

Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Arose from falling market prices Government procurement
गेहूं को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा बाजार में - फोटो : अमर उजाला
बीज के नाम पर हो रही गेहूं खरीद पर अंकुश लगने से बाजार भाव गिर गया है, जिससे सरकारी खरीद बढ़ने लगी है। जिले में 25 अप्रैल तक मात्र 18 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई, जो पांच दिन में बढ़कर 28 हजार हो गई।
विज्ञापन

गेहूं की बंपर पैदावार होने के साथ ही इस बार किसानों से बीज के नाम पर हुई खरीद के चलते कुछ समय तक अच्छे दाम मिले। हालांकि अधिकारियों की मिलीभगत से हुई यह खरीद बाद में किसानों के लिए ही नुकसानदेह साबित होगी। इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब बीज निर्माताओं द्वारा बड़ी मात्रा में खरीद कर लिए जाने के बाद प्रशासन ने कुछ सख्ती का दिखावा किया है। इन दोनों कारणों से गेहूं का बाजार भाव गिरने लगा है, जिससे सरकारी खरीद का आंकड़ा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक हुई खरीद की बात करें तो पहली अप्रैल से 25 अप्रैल तक मात्र 18092 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, लेकिन अगले पांच दिन में (26 से 30 अप्रैल)  तक यह आंकड़ा 9734 मीट्रिक खरीद के साथ एकाएक बढ़कर 27826 मीट्रिक टन पहुंच गया। वहीं सूत्रों की मानें तो बीज के बाद अब क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का खेल शुरू हो गया है इससे जुड़े अधिकारी कर्मचारी जुगाड़ से खरीद के आंकड़े बढ़ाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


एसएफसी खरीद में सबसे आगे
जिले में अब तक सुस्त गति से चल रही गेहूं खरीद में जहां एकाएक तेजी आई है। इसमें भी नौ क्रय एजेंसियों में एसएफसी की खरीद सबसे आगे है। क्रय एजेंसी द्वारा 25 अप्रैल तक 4011 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था जो अगले पांच दिन में बढ़कर 5359 मीट्रिक टन पहुंच गया। यहां बता दें कि इस संस्था के माध्यम से ही राशन कोटेदारों को गेहूं की सप्लाई की जाती है और इस बार खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने पर इस विभाग को पहले की आपेक्ष अधिक खाद्यान्न मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांरभ में नमी और उसके बाद बाजार भाव तेज होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही थी। भाव गिरने के साथ ही केंद्र प्रभारी भी किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद रहे हैं, जिससे खरीद में तेजी आई है।
- एसके यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed