फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ARO appointed for panchayat elections

पंचायत उपचुनाव के लिए एआरओ नियुक्त

Wed, 10 Feb 2016 12:14 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ने ब्लाकों से प्राप्त रिक्त पदों की सूची के अनुसार चुनाव के लिए 21 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए है।  
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त बचे पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश मिलने पर डीएम ने भी जिला स्तर पर अधिसूचना जारी की है। वहीं ब्लाकों से रिक्त पदों की सूचना जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई है। इसके अनुसार जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1003 और ग्राम प्रधान व बीडीसी के दो- दो पदों पर उपचुनाव होगा। इसमें प्रधानी का उपचुनाव पूरनपुर व बिलसंडा ब्लाक में और बीडीसी पदों पर बिलसंडा व ललौरीखेड़ा में होना है। 14 फरवरी से ब्लाक मुख्यालयों पर होने वाले नामांकन के लिए पत्रों की बिक्री भी जल्द शुरू कराई जाएगी। इसके लिए डीएम ने तीनों ब्लाकों में 3-3 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त कर दिए हैं। इसमें जेई सुभाष चंद्र, अतीक अंसारी व धर्मेन्द्र सिंह को बीसलपुर, रविंद्र कुमार शर्मा, विनय चंद्रा व महिपाल सिंह को बिलसंडा, सन्नी भास्कर, अनुज शर्मा व वरिष्ठ बीज प्रमाणीकरण निरीक्षण जयवीर सिंह को मरौरी, जेई अनूप कुमार चाकी, लालाराम व मुकेश कुमार को बरखेड़ा, एससीडीआई सुनील शुक्ला, जेई रामवर्मा, आलोक वर्मा को अमरिया, संजय कुमार, विशाल सक्सेना व नफीस अंसारी को ललौरीखेड़ा एवं जेई अनूप निगम, विपणन निरीक्षक बृजेश गंगवार व वरिष्ठ बीज प्रमाणीकरण निरीक्षक भारत प्रसाद को पूरनपुर ब्लाक का एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन

 

पूरनपुर में 40 ग्राम पंचायतों में होगा उपचुनाव
पूरनपुर। ग्राम पंचायत के उप चुनाव में पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इसमें एक ग्राम पंचायत में प्रधान जबकि 39 ग्राम पंचायतों में 67 में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत जटपुरा में एक प्रत्याशी की मौत होने पर चुनाव स्थगित हो गया था। उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने से इस गांव में प्रधान के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जटपुरा में प्रत्याशी की मौत और चार गांव में पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण पंचायतों का गठन नहीं हो सका। इसके अलावा कई अन्य गांव में भी ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली रह गए हैं। इस प्रकार ब्लाक क्षेत्र में कुल 40 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव होना है। इसमें जटपुरा में प्रधान एवं बाकी 39 गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद को चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed