फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arif has Nurpur Rampur mind Guddu

नूरपुर के आरिफ ने रामपुर के गुड्डू को किया चित्त

Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Arif has Nurpur Rampur mind Guddu
आरिफ ने रामपुर के गुड्डू को किया चित्त - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
कस्बे के राम लीला मेले में चल रहे दंगल में सोमवार को एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। 
शाम चार बजे नूर आलम खां ने मुन्ना पहलवान अमरिया और मनोज पहलवान संभल का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। 10 मिनट की कुश्ती में मुन्ना ने मनोज को हराया। गुड्डू रामपुर और आरिफ पहलवान नूरपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आरिफ ने गुड्डू को पछाड़ा। अमरिया के फरमान को गेला त्याग के विक्की ने हरा कर जीत हासिल की। नूरपुर के मुन्ना पहलवान, अमरिया के मो. कैफ की कुश्ती बराबर रही। फैजाबाद के बाबर पहलवान ने बनारस के सुनील पहलवान को चित कर कुश्ती जीत ली। बहेड़ी के नीलेश और ऐटा के धर्मवीर, चंदौसी के रहीस व नूरपुर के आरिफ की कुश्ती बराबर रही। इस मौके पर नईम खान, कुलवंत सिंह, चंद्र शेखर त्यागी, बाबू खान, अजीम खान, गयास खान, रियाज खां, बुंदन खां,जफर खान, जानकी प्रसाद सागर, नरेश कुमार गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, बेनी राम सागर समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed