फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   APAAR ID mandatory for online registration for Classes 9 and 11.

Pilibhit News: कक्षा नौ और 11वीं के ऑनलाइन पंजीकरण में अपार आईडी अनिवार्य

Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
APAAR ID mandatory for online registration for Classes 9 and 11.
विद्यालयों को आईडी बनवाने के निर्देश, माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से दिया जा रहा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी अब महत्वपूर्ण हो गई है। कक्षा नौ और 11वीं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण में अपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी अभी नहीं बनी है, उनकी आईडी तैयार कराने और पंजीकरण आवेदन में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में इन दिनों कक्षा नौ और 11वीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की अपार आईडी भी दर्ज की जा रही है। विभाग ने विद्यालयों से सभी विद्यार्थियों की आईडी तैयार कराने को कहा है, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। अपार आईडी विद्यार्थियों की स्थायी डिजिटल शैक्षिक पहचान के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी की पढ़ाई से जुड़ी विभिन्न जानकारियां एक ही डिजिटल रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जा सकेंगी। इसमें नाम, जन्मतिथि, परीक्षा परिणाम, खेलों में उपलब्धियां, शैक्षिक क्रेडिट समेत अन्य शैक्षिक विवरण दर्ज किए जा सकेंगे। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को भविष्य में अलग-अलग शैक्षिक दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत कम होगी। साथ ही शैक्षिक रिकॉर्ड को डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग करने में भी आसानी होगी। डीआईओएस विजय सिंह ने बताया कि कक्षा नौ और 11वीं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण में अपार आईडी दर्ज करना जरूरी है। विद्यालयों को जिन विद्यार्थियों की आईडी अभी नहीं बनी है, उनकी अपार आईडी तैयार कराने और निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed