{"_id":"6a67a0583f30a2373402d15d","slug":"anurag-submitted-an-affidavit-to-the-police-in-support-of-aman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165188-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनुराग ने अमन के पक्ष में पुलिस को दिया शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनुराग ने अमन के पक्ष में पुलिस को दिया शपथपत्र
Mon, 27 Jul 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले नगर पालिका परिषद के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधर के भाई मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी अनुराग शर्मा ने सोमवार को पुलिस को पालिकाध्यक्ष के पति अमन जायसवाल के पक्ष में शपथपत्र दे दिया। इसके साथ ही उनके घर के दरवाजे पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया।
उपेंद्र ने उत्पीड़न से परेशान होकर 13 जुलाई को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने पांच पेज का सुसाइड नोट भी मौके पर छोड़ा था। मृतक के भाई अनुराग ने 14 जुलाई को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में नगर पालिका अध्यक्ष के पति अमन जायसवाल, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह, प्रधान लिपिक अकरम खान, सफाई निरीक्षक यासीन अहमद और कैशियर संजीव मिश्रा को नामजद किया गया था।
पुलिस की विवेचना शुरू होने से पहले ही अनुराग ने अमन जायसवाल को क्लीनचिट दे दी। वादी की मांग पर प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से उनके घर के दरवाजे पर दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए थे। शपथपत्र देने के बाद उन पुलिसकर्मियों को भी हटा लिया गया है। शपथपत्र में कहा गया कि उन्होंने कुछ लोगों के बहकावे में आकर अमन को इस मामले में नामजद कर दिया था, जबकि उनका कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया पूरे मामले की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आ रहे है उन सभी को विवेचना में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।