फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anti corruption team caught lekhpal red handed taking bribe in pilibhit

पीलीभीत में लेखपाल गिरफ्तार: किसान से ली पांच हजार रुपये रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Sat, 09 Sep 2023 04:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

किसान बहन के नाम की जमीन भाइयों के नाम कराने के लिए लेखपाल कृष्ण कुमार सरोज से कह रहा था, लेकिन लेखपाल उसे एक साल से चक्कर कटवा रहा था। जमीन नाम कराने के एवज में उससे पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत किसान ने एंटी करप्शन से की। 

विज्ञापन
Anti corruption team caught lekhpal red handed taking bribe in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के गजरौली में पिता की मौत के बाद बहन के नाम हुई जमीन को अपने नाम कराने के लिए पहुंचे एक किसान से लेखपाल ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इस पर टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम लेखपाल को अपने साथ बरेली ले गई।

विज्ञापन


थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव भीमपुर नौजा निवासी कांता प्रसाद ने बताया कि पिता की मौत होने बाद जमीन चारों भाइयों के साथ उसकी बहन सीमा देवी के नाम पहुंच गई थी। उसने अपनी बहन की शादी 14 माह पूर्व कर दी थी। इसके बाद बहन के नाम की जमीन भाइयों के नाम कराने के लिए वह लेखपाल कृष्ण कुमार सरोज से कह रहा था। एक साल से लेखपाल उसे चक्कर कटवा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इकरा बी की प्रेम कहानी: प्यार में प्रीति बन आकाश संग लिए सात फेरे, कहा- हलाला और तीन तलाक से लगता था डर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जमीन को नाम कराने के एवज में लेखपाल उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर चार सितंबर को कांता प्रसाद ने मामले की शिकायत बरेली के एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एंटी करप्शन की टीम शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तहसील कलीनगर पहुंची और शिकायतकर्ता को पांच सौ के 10 नोट दिए। 

थाने में जुटी लेखपालों की भीड़ 

टीम के कहे अनुसार उसने लेखपाल को जैसे ही नोट दिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद टीम लेखपाल को लेकर माधोटांडा थाने पहुंची, लेकिन वहां लेखपालों की भीड़ जुटने पर टीम आरोपी को गजरौला थाने ले गई। वहां एंटी करप्शन टीम की ओर से तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।

टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सान्याल, निरीक्षक इश्तियाक वारसी, सुनील कुमार व हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार,पवन कुमार,मोहम्मद इमरान शामिल रहे। टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ बरेली ले गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed