{"_id":"6706c3f77a65f1e38c07d868","slug":"another-traders-goods-were-unloaded-at-his-shop-a-report-was-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123793-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे व्यापारी का समान अपनी दुकान पर उतरवाया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे व्यापारी का समान अपनी दुकान पर उतरवाया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। पानीपत की एक कंपनी से व्यापारी के आए सामान को दूसरे व्यापारी ने फर्जी मोहर लगाकर अपनी दुकान पर उतरवा लिया। जानकारी पर व्यापारी ने अपने साथियों के साथ माल उतरवाने वाले व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
नरायनपुर कॉलोनी निवासी शेरसिंह ने बताया कि उसकी बंडा रोड पर मार्बल की दुकान है। मंगलवार को एक कंपनी से उसकी दुकान के लिए भेजा गया चिमनी, डिस्प्ले स्टैंड आदि आया था। आरोप है कि दूसरे दुकानदार ने उसकी दुकान की फर्जी मोहर बनवाकर उक्त सामान को अपनी दुकान पर उतरवा लिया।
मामले की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे। इस पर उन्हें बिल पर फर्जी मोहर लगाकर सामान उतरवाने की जानकारी हुई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि फर्जी मोहर बनवाकर दूसरे के सामान को अपनी दुकान पर उतरवाने के मामले में शेर सिंह की ओर से राहुल जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।