फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another knock Leopard Mala colony then panic

दूसरे तेंदुए की दस्तक से माला कॉलोनी में फिर दहशत

Tue, 30 Jun 2015 11:03 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 30 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Another knock Leopard Mala colony then panic
शनिवार को माला कॉलोनी में तेंदुए के पकड़े जाने के बाद दहशत कम भी नहीं
विज्ञापन
हुई थी कि सोमवार की रात एक अन्य तेंदुआ ने दो बच्चों के साथ दस्तक दे दी। इससे गांव के लोग घबराए हुए हैं। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है।
टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटी माला कॉलोनी में शनिवार की सुबह एक तेंदुआ अनिल पोद्दार के मकान में घुस गया था, जिसे पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़कर लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दिलों में उसकी दहशत बनी हुई थी। लोग अभी इस घटना को भूले भी नहीं थे कि सोमवार की रात लोगों को तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। इस पर गांव वाले एकत्र हो गए। खोजने पर कॉलानी के पास एक तेंदुआ दो बच्चों के साथ दिखाई दिया। इस पर लोगों ने शोर-शराबा कर उसे जंगल में खदेड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात भी तेंदुआ कॉलोनी निवासी जगदीश के घर में घुसा था और उनके पिल्ले को पंजा मारकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को तेंदुए के पकड़ने जाने के बाद से लगातार दूसरा तेंदुआ देखा जा रहा है। सूचना पर माला रेंज के वनक्षेत्राधिकारी डीके सिंह कॉलोनी पहुंचे और लोगों से जानकारी की।


कहीं लखनऊ भेजे गए तेंदुए का परिवार तो नहीं
माला कॉलोनी से शनिवार को वनविभाग की टीम ने जिस तेंदुए को पकड़कर लखनऊ भेजा था, वह नर बताया जा रहा है। वहीं सोमवार की रात कॉलोनी में जो तेंदुआ मिला है, उसके साथ बच्चे भी हैं, जिससे उसके मादा होना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलोनी पहुंच रहा तेंदुआ और बच्चे लखनऊ भेजे गए तेंदुए के प्रतीत हो रहे हैं।


तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। इसकी निगरानी को एक वनकर्मी को कॉलोनी में तैनात कर दिया गया है। साथ ही कॉलोनीवासियों से भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
- डीके सिंह, वनक्षेत्राधिकारी, माला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed