फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another elderly businessman of the city dies of Corona

शहर के एक और बुजुर्ग व्यापारी की कोरोना से मौत

Sun, 30 Aug 2020 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Another elderly businessman of the city dies of Corona
पीलीभीत। कोरोना से शहर के एक और दुकानदार की मौत हो गई। उनका बरेली में इलाज चल रहा था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिवार वालों की सैंपलिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला इनायतगंज में वहीं के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग चोकर व दोना की दुकान चलाते थे। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। परिवार वालों ने उन्हें 20 अगस्त को निजी अस्पताल में दिखाया था। वहां डॉक्टरों ने इलाज से पहले उनकी कोरोना की जांच कराई। इसमें 22 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट वह पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली से जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार के दो सदस्यों के साथ अपनी टीम को भेजकर बरेली से मृतक का शव मंगवाया। पीपीई बॉडी कवर पहनकर मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित बुजुर्ग के परिवार में चार लोगों की सैंपलिंग करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। इधर नगरपालिका ने पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed