फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Annual Plenty danced child

वार्षिकोत्सव में खूब नाचे बच्चे

Sun, 14 Feb 2016 10:30 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 14 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Annual Plenty danced child
समाज कल्याण एवं विकास अध्ययन केंद्र के 30वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शहर के गांधी प्रेक्षागृह में रविवार को हुए कार्यक्रम में संस्था द्वारा संचालित न्यू मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्र जुनैद, अंशुल, समद अंसारी, आलिया, कृष्णा, अभिनव, गोनिया फात्मा, अरबाज, रिया कश्यप, मुअज्जम, तानिया, सागर, शिव, शिफानूर, शिवम, उज्मा, सुशांत, सानिया, अयान, दीपक, निशा, जोया आदि ने देशभक्ति गीत, पंजाबी, कव्वाली, फैशन शो, रिमिक्स, नागिन डांस आदि कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने कहा कि पीलीभीत के जंगल और वन्यजीवों के कारण विश्व में अपनी अलग पहचान है। इस धरोहर को सहेजकर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उपप्रभागीय वनाधिकारी डीपी सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते दुरुपयोग से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को जागरूक करने का वक्त आ गया है। बताया कि पूरे प्रदेश में 20 मार्च को विश्व गौरेया दिवस मनाया जाएगा, जिसमें स्कूलों के माध्यम से प्राकृतिक चिड़िया आवास बनाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष परवेज हनीफ ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन की काउंसलर रश्मि कटियार ने चाइल्ड लाइन के बारे में बताते हुए कहा कि शून्य से 18 वर्ष के बीच के बच्चों व किशोरों के सभी अधिकारों व उनके संरक्षण, कानूनी अधिकार दिलाने के लिए 1098 हेल्पलाइन शुरू की गई है। समापन पर प्रधानाचार्य शहनाज परवेज ने आभार जताया। संचालन बुशरा इरम ने किया। इस मौके पर कृष्णा छावड़ा, नीलम अरोरा, फरहा खानम, शबाना परवीन, कंचन सक्सेना, मोमिना नाज, शबीना, नाजिया बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। आरबीएल पब्लिक स्कूल का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।  

किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम नरेंद्रराय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को संबोधित करते जीएम ने कहा कि विद्यालय के बच्चे भविष्य में अच्छे पदों पर पहुंच कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को डायरेक्टर अंकुर गुप्ता, चीनी मिल के सिविल अभियंता वीके तिवारी, देवस्वरूप पटेल, भद्रपाल गंगवार, अनिल शुक्ला, अवेधश शर्मा, सचिन गुप्ता, केशव गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। अभिनव, उदित, अनुराग, अनिल, विभू, अदनान, अंशुल, विजय, अंशू और विनीत आदि बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन छेदालाल जायसवाल और संचालन प्रधानाचार्य जितेंद्र शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed