फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ANM strike ends

एएनएम की हड़ताल खत्म

Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ANM strike ends
एएनएम की हड़ताल खत्म
 बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर एएनएम की चल रही अनिश्विचतकालीन हड़ताल सीएमओ के आश्वासन के बाद तीसरे दिन समाप्त हो गई। सीएमओ ने बकाया वेतन खातों में ट्रांसफर होने का आश्वासन दिया। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर की एएनएम ने दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह का वेतन न मिलने व अन्य समस्याओं को लेकर 20 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। साथ ही सीएमओ कार्यालय के सामने धरना देकर सीएमओ के न हटने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी थी।  बुधवार को भी एएनएम हड़ताल पर रही। कई एएनएम सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठी। हड़ताली एएनएम ने मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इधर दोपहर बाद सीएमओ व संघ पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें सीएमओ ने पूर्व में परिवार कल्याण मद में बजट न होने की जानकारी देते हुए बताया कि पत्राचार के बाद दो दिन पूर्व शासन द्वारा बजट भेजा गया है। वेतन देने की प्रक्रिया शुरू करते हुए दिसंबर व जनवरी का बकाया वेतन खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना, जिलाध्यक्ष शैल कुमारी मिश्रा, जिला महामंत्री आशा देवी, कमलेश सक्सेना, मायादेवी, प्रवेश कुमारी, प्रसन्नादेवी, कृष्णा मिश्रा, जीतेंद्र कौर आदि एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed