फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anil Kumble 's team to capture the trophy IPCL

अनिल कुंबले टीम का आईपीसीएल ट्राफी पर कब्जा 

Sun, 24 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumble 's team to capture the trophy IPCL
ट्राफी पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ईशर अकादमी में चल रही दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
 ईशर अकादमी सीनियर सेकंड्री स्कूल भोपतपुर सकरिया में चल रही दो दिवसीय आईपीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में अनिल कुंबले टीम ने सुनील गवास्कर टीम को छह विकेट से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। खाद्य एवं रसद मंत्री हेमराज वर्मा ने विनर टीम को ट्राफी सौंपी। 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खाद्य एवं रसद मंत्री हेमराज वर्मा ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर और एक गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ कराया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच अनिल कुंबले और सुनील गवास्कर टीम के बीच हुआ। सुनील गवास्कर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनकी टीम ने आठ ओवर में एक विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में उतरी अनिल कुंबले टीम के खिलाडिय़ों ने मैच के अंतिम क्षण में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हरप्रीत सिंह रहे। पुरस्कार वितरण में खाद्य एवं रसद मंत्री हेमराज वर्मा ने विनर टीम को ट्राफी सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के दौरान खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरुरी है। इससे शरीर स्वास्थ्य रहता है। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह और सह प्रशासक हरप्रीत सिंह के निर्देशन में हुई। पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षक वाईपी सिंह, सतनाम सिंह, अमरप्रीत कौर, संजीत कौर, नरेंद्र त्रिपाठी, अशीष बाजपेई, डीपी सिंह, शोभित सक्सेना, प्रभाकर शर्मा, अमित त्रिपाठी आदि थे। अंत में प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह और सह प्रशासक हरप्रीत सिंह ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और खाद्य एवं रसद मंत्री, स्टाफ का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed