फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Angry villagers created a ruckus in the police station due to no clue of the missing teenager

Pilibhit News: लापता किशोर का सुराग न लगने पर भड़के ग्रामीण, माधोटांडा थाने में किया हंगामा

Sun, 08 Sep 2024 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers created a ruckus in the police station due to no clue of the missing teenager
माधोटांडा थाने में हंगामा करती गांव बूंदीभूड़ की महिलाएं। - फोटो : संवाद

पीलीभीत जिले में 13 दिन से लापता किशोर का सुराग न लगने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को माधोटांडा थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। रमनगरा चौकी पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर किशोर को गायब करने का संदेह जताया।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ निवासी जोगेंद्र ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह उसका पुत्र कान्हा (15) थैले में कपड़े रखकर बिना बताए कहीं चला गया। घर न आने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


दो सितंबर को पिता ने थाने पहुंचकर पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद भी परिजन उसकी तलाश करते रहे। परिजनों का कहना है कि तीन दिन पूर्व क्षेत्र उत्तराखंड के गांव में जाकर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो किशोर एक बाइक सवार के साथ जाता दिखाई दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी 
उक्त बाइक सवार घाटमपुर का है। जानकारी रमनगरा पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर करीब दो सौ ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचे और हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस को खरीखोटी सुनाई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस उक्त व्यक्ति पर पकड़कर थाने लाई। 

एसओ अचल कुमार ने बताया कि पूर्व में ही युवक की गुमशुदगी दर्ज है। परिजन जिस व्यक्ति पर शक जता रहे हैं, उसने पूछताछ में बताया कि किशोर घर के सामने से गुजर रहा था। उसे पालतू कुत्ते ने काट लिया। इस पर टीका लगवाने के लिए बाइक से ले गया था। जहां से वह लौट आया था। सच्चाई जानने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed