{"_id":"5733749f4f1c1b3741919a58","slug":"angry-over-power-cuts-people-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अघोषित कटौती से गुस्साए दर्जनों लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। धुनों वाला चौराहा पर एकत्र होकर जाम लगाया। भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने सख्ती कर लोगों को खदेड़ा। जिसके बाद देर रात सप्लाई सुचारू कराई जा सकी।
बिजली क टौती के साथ ही विरोध का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बतादें कि सोमवार रात से मोहल्ला मोहम्मद फारूख, बेनी चौधरी और आसपास के इलाके की बिजली गुल रही। पूरे दिन इंतजार करने के बाद मंगलवार रात क्षेत्र के वाशिंदों का सब्र का बांध टूट गया। मोहल्ले के दर्जनों लोग इकट्ठा होकर पहले बाजार गेट बिजली घर पहुंचे। यहां सप्लाई से जुड़ी जानकारी लेनी चाही, पर आरोप है कि कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला। भीड़ ने पहने उपकेन्द्र पर हंगामा किया। इसके बाद धुनों वाला चौराहा पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उग्र होना चाहा। इसके बाद पुलिस भी सख्त हुई। कई बार समझाने के बाद भी न मानने पर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। देर रात करीब एक बजे सुधार कार्य पूरा होने पर सप्लाई शुरू कराई जा सकी।
हाइटेंशन लाइन से पेड़ में लगी आग
चंदोई गांव में आंधी बारिश के बाद एक पेड़ में आग लग गई। हुआ यूं कि तेज हवाएं चलते ही गांव से गुजर रही हाइटेंशन लाइन अचानक टूट गई और पेड़ पर जा गिरी। जिससे चिंगारी उठते ही पेड़ में आग लग गई। यह देख गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिस पर सप्लाई बंद कराई गई और टीम को मौके पर भेजा। टीम ने घंटों मशक्कत कर क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारा। इस दौरान लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
तार टूटने से बिजली सप्लाई ठप
शहर के दूधिया मंदिर रोड पर ओवरलोड से एक लाइन टूट गई, जिससे बाग गुलशेर खां, कुंवरगढ़ इलाके की सप्लाई ठप पड़ गई। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इसकी शिकायत एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक की गई। आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक कोई टीम मौके पर निस्तारण करने नहीं आई है। सिर्फ करंट को बंद कर अफसरों ने पल्ला झाड़ लिया है। उधर आंधी -बारिश के चलते शहर के मोहल्ला आसफजान, मेन बाजार, डोरीलाल, तुलाराम, साहूकारा समेत तमाम इलाकों में बिजली संकट बना रहा।