फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anger among lawyers due to advocate murder in Rampur

Pilibhit News: रामपुर में अधिवक्ता हत्याकांड से वकीलों में गुस्सा

Fri, 13 Feb 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Anger among lawyers due to advocate murder in Rampur
बीसलपुर में प्रदर्शन करते  अधिवक्ता संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। रामपुर जिले में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की घटना से जिले के अधिवक्ताओं में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लेकर बीसलपुर, पूरनपुर आदि में अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर अफसरों को ज्ञापन दिया है। मृतक अधिवक्ता फारुख अहमद खां के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक क्षतिपूर्ति और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन, सेंट्रल और सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। तीनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी, आलोक नगाइच व सरोज बाजपेई और महासचिव विद्याराम वर्मा, मोहन स्वरूप, विमल कुमार की अगुवाई में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजा और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की। उधर, बीसलपुर में सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिकांश अधिवक्ता बृहस्पतिवार को दोपहर मुंसिफ कोर्ट परिसर में जमा हुए। उसके बाद अधिवक्ता जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय आए। एसडीएम नागेंद्र पांडेय को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सियाराम माथुर, महामंत्री सुशील तोमर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आशिक, रितेश दुबे, ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
पूरनपुर में भी निकाला जुलूस
पूरनपुर। रामपुर में वकीलों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह दिया। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सक्सेना के नेतृत्व में वकील जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करने हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां रामपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed