{"_id":"57e6c56c4f1c1b3b5aa82836","slug":"anganwadi-workers-will-boycott-the-polio-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना-प्रदर्शन 23वें दिन भी जारी रहा। नेहरू पार्क में धरने के दौरान हुई सभा में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करने का एलान किया।
नेहरू पार्क में शनिवार को एकत्र हुई आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर रहीं गीता चौधरी ने कहा जब तक सरकार हमारी मांगों पर निर्णय लेकर लिखित समझौता नहीं करती, आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर विभाग को तोहफे बांट रही है लेकिन आंगनबाड़ी वर्कर्स को झूठे आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने एलान किया कि विभागीय कार्य के साथ ही रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया जाएगा। कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर अथवा सहायिका इसमें सहयोग नहीं करेगी। एपवा की जिलाध्यक्ष रमा गैरोला, रमाकांति मीनाक्षी ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का हौसला बढ़ाया। धरना-प्रदर्शन में उषा, सुषमा देवी, प्रेमलता, संगीता लोधी, रूपवती, मीरा राठौर, निर्मला, रानी देवी, गायत्री, गीता, राजेश्वरी, हरिशरणा, प्रीति, सपना, मीना, अनीता आदि मौजूद रहीं।