फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anant topped the district in class 10th and Priyanshi in class 12th

Pilibhit News: 10वीं में अनंत और 12वीं में प्रियांशी ने किया जिला टॉप

Wed, 14 May 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anant topped the district in class 10th and Priyanshi in class 12th
पीलीभीत। सीबीएसई का मंगलवार को परिणाम जारी हुआ। इसमें 10वीं में लिटिल एंजेल स्कूल के अनंत सिंह और 12वीं में बेनहर पब्लिक स्कूल की प्रियांशी मिश्रा ने सबसे अधिक अंक हासिल कर जिला टॉप किया। 10वीं में 14 और 12वीं कक्षा की सूची में 15 मेधावियों ने जगह बनाई।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं में जिले से 2428 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 2397 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मंगलवार को परिणाम जारी हुआ। इसमें लिटिल एंजेल्स के अनंत सिंह ने 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया, जबकि आरएसआरडी पूरनपुर के पीयूष यादव 98.0 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और बेनहर पब्लिक स्कूल के वंश गंगवार 97.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में कुल 1694 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1657 ने परीक्षा दी थी। बेनहर पब्लिक स्कूल की प्रियांशी मिश्रा 98.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में सबसे आगे रही, जबकि दूसरे स्थान पर लायंस बाल विद्या मंदिर की अक्क्षी पुंडीर 97.8 और बेनहर पब्लिक स्कूल के प्रियाल साहू 97.60 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से उनके परिजन भी खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed