फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   anamika shukla case

यहां की अनामिका शुक्ला और अनामिका सक्सेना को मिली क्लीनचिट

Mon, 15 Jun 2020 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
anamika shukla case
पीलीभीत। अनामिका शुक्ला और अनामिका सक्सेना की जानकारी मिलने के बाद दोनों शिक्षिकाओं को बीएसए दफ्तर में तलब किया गया। दोनों के मूल अभिलेखों की जांच की गई तो उसमें मामला ठीक पाया गया। मानव संपदा पोर्टल पर अनामिका सक्सेना का डाटा दो जगह दर्शाए जाने से संशय हो गया था। दोनों शिक्षिकाओं के मूल अभिलेख जमा कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

अमरिया के प्राथमिक विद्यालय जोशी कॉलोनी में कार्यरत शिक्षिका अनामिका शुक्ला सोमवार को मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में आईं और अपने मूल प्रमाण पत्रों को बीएसए देवेंद्र स्वरूप समक्ष पेश किए गए। बीएसए ने काउंसलिंग के दौरान शिक्षिका के द्वारा जमा किए गए प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्र से मिलाना किया। इसमें अभिलेख ठीक पाए गए। इसके बाद बीएसए ने उन्हें क्लीनचिट दे दी। बीएसए ने शिक्षिका के मूल प्रमाण पत्र जमा करने के बाद उन्हें स्लिप दे दी है। अनामिका शुक्ला ने बताया कि वह गलत नहीं थी। न ही कासगंज में मिली अनामिका से उनका कोई कनेक्शन है। मूल प्रमाण पत्र चेक करने के बाद शैक्षिक प्रमाण पत्र ठीक बताए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अनामिका सक्सेना नाम की शिक्षिका को भी मूल प्रमाण पत्र के साथ बुलाया गया था। उनके भी प्रमाण पत्र ठीक पाए गए। लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर विभागीय गलती की वजह से दो अनामिका सक्सेना सूची में दिख रही थी। वर्तमान में अनामिका सक्सेना जूनियर हाईस्कूल भीकमपुर परनपुर ब्लाक बरखेड़ा में कार्यरत हैं। इसे पूर्व में वह बीसलपुर के प्राथमिक विद्यालय सिमरा अकबरगंज में कार्यरत थी। इसमें इनके पिता विजय कुमार सक्सेना की जगह इनके पति नितिन सक्सेना का नाम दर्ज कर दिया गया था। वर्ष 2016 में इनका तबादला बरखेड़ा ब्लॉक के जूनियर हत्र्ईस्कूल भीकमपुर उर्फ परनपुर किया गया था। इसमें मानव संपदा पोर्टल पर उसके पिता विजय सक्सेना का नाम दर्ज किया गया। लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते एक ही अनामिका सक्सेना को मानव संपदा पोर्टल पर दोबारा दिखाया गया। उनका बीसलपुर का डाटा डिलीट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र ठीक मिले है। मानव संपदा पोर्टल पर गलत डाटा फीड होने की वजह से संशय की स्थिति बन गई थी। फिलहाल पोर्टल पर त्रुटि को ठीक कराया जा रहा है। - देवेंद्र स्वरूप, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed