फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An old man riding a bicycle died after being hit by a bike

Pilibhit News: बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Sun, 27 Jul 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
An old man riding a bicycle died after being hit by a bike
पीलीभीत। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सुनगढ़ी क्षेत्र में सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम हुआ। बरखेड़ा क्षेत्र के जिरौनिया गांव निवासी लालाराम (68) पुत्र जवाहर लाल साइकिल से डीजल लेने घर से निकले थे। पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सड़िया गांव के पास वह एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में सड़क हादसे में घायल नावकूड गांव के ग्रामीण की मौत
पीलीभीत। उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल कोतवाली क्षेत्र के नावकूड निवासी महेश कुमार 30 पुत्र राम औतार की मौत हो गई। मृतक 15 दिन पूर्व कार्य करने के लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी गया था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद


कार की टक्कर से घायल युवक की मौत
बिलसंडा। शनिवार देर रात कार की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।
करेली थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव सिमरौली के मजरा भितिया निवासी रामवीर (30) पुत्र रामचरण अपने साथी के साथ शनिवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। करेली गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गिर गए। हादसे में रामवीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर मानकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई। रामवीर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed