{"_id":"665a40b1dff230473c072359","slug":"an-innocent-child-died-after-being-hit-by-a-car-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117200-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार की चपेट में आकर मासूम की मौत
विज्ञापन
मृतक मोहित फाइल फोटो ।
पीलीभीत/बरखेड़ा। गांव के ही दो अन्य बच्चों के साथ प्याऊ पर पानी पीने जा रहे सात साल के मासूम की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसके साथी बाल-बाल बच गए।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नवादा महेश निवासी भगवतशरण का सात वर्षीय पुत्र मोहित, गांव के ही महेंद्र के आठ वर्षीय पुत्र अजय व सात वर्षीय पुत्री ऊषा के साथ गांव से अमखिड़िया की तरफ हाईवे पर लगे प्याऊ पर पानी पीने के लिए जा रहा था। तभी पीछे से बीसलपुर की तरफ से आई कार ने मोहित को चपेट में ले लिया।
बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस में स्थित मढ़ी पर बैठे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चालक कार लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। घटना की सूचना बरखेड़ा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे को सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए। मोहित की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक का एक तीन वर्षीय छोटा भाई राज है।